चलो रे डोली उठाओ कहार में नजर आयेगी अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, फिल्म चलो रे डोली उठाओ कहार में नजर आयेगी। निर्माता अनिल कुमार यादव एवं मुकुंद तिवारी और निर्देशक रणजीत चंद्रा ''चलो रे डोली उठाओ कहार'' का निर्माण करने वाले हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में अक्षरा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षरा सिंह एक अलग अंदाज में दिखेंगी। फिल्म ''चलो रे डोली उठाओ कहार'' भारत की एक बेटी की जीवन यात्रा और उसके संघर्ष से सफलता को दर्शाती भोजपुरी फिचर फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग मिर्जापुर और विंध्याचल (उत्तर प्रदेश) के रमणीक और ऐतिहासिक स्थानों में की जाएगी।
इस बारे में फिल्म निर्माता ने दावा किया कि महिलाओं के विषय पर इस तरह की फिल्म आज तक नहीं बनी। यह फिल्म भारत की एक बेटी की कहानी है, जो कहीं न कहीं सभी बेटियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। हम एक सार्थक सिनेमा का निर्माण कर रहे हैं, जो भोजपुरी की ग्राफ को बढ़ाएगा। फिल्म के गीत संगीत भी एक से बढ़कर एक होने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म चलो रे डोली उठाओ कहार में अक्षरा सिंह के अलावा अवधेश मिश्रा,विपिन सिंह, के.के गोस्वामी , नंद किशोर मेहता,रंजीत कुमार सिंह , कृष्ण कुमार , सुरेश प्रसाद यादव की भी अहम भूमिका होगी। इस फिल्म की कहानी निर्देशक रणजीत चंद्रा ने खुद लिखी है। वहीं कहानी का संवाद डॉ. सुमन सिंह ने लिखा है। संगीत शिशिर पांडे और प्रदीप रंजन ने संवारा है।
Similar Post
-
समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर'
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा ह ...
-
जान्ह्वी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अ ...
-
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर ए ...
