दीपिका पादुकोाण को असली एक्शन स्टार मानते हैं सिद्धार्थ आनंद
बॉलीवुड निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को असली एक्शन स्टार मानते हैं। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।पठान के ट्रेलर को दीपिका पादुकोण स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'पठान' में एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका को असली एक्शन स्टार बताया है। सिद्धार्थ आनंद ने कहा, स्क्रीन पर एक शक्तिशाली हथियार चलाने वाली महिला से ज्यादा कूल या सेक्सी कुछ भी नहीं है। एक फिल्म-लवर के रूप में, मैंने हमेशा महिलाओं को खराब एक्शन सीक्वेंस करते हुए देखा है और इसलिए, जब हमें 'पठान' में दीपिका पादुकोण मिलीं, तो हम उनके सबसे बदमाश रूप को हॉट, गन-टोइंग, फीमेल फेटले स्पाई के रूप में पेश करना चाहते थे, जिसे लोगों ने पहले कभी नहीं देखा है! मुझे यकीन है कि 'पठान' में एक्शन को देख लोग उनके लिए तालियां बजाएंगे। फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
