500 किलोग्राम से ज्यादा गांजा जब्त
- सात लोगों को किया गया गिरफ्तार
नोएडा, सोमवार, 23 जनवरी 2023। गौतम बुद्ध नगर में पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा और थाना बीटा-2 पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए 500 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है और इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में मोहम्मद आजाद, फैय्याज, ॠषिराम, साजन शाह, योगेश यादव और राजकुमार शाह नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों के पास से करीब 503 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
