मंदिर में एक उत्सव के दौरान अचानक क्रेन गिरने से चार लोगों की मौत, छह अन्य लोग घायल
चेन्नई, सोमवार, 23 जनवरी 2023। रानीपेट जिले के अरक्कोणम में रविवार देर रात एक मंदिर में उत्सव के दौरान अचानक क्रेन गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, और कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि श्रद्धालुओं के, मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था और कुछ श्रद्धालु मन्नत पूरी करने के लिए एकत्र हुए लोगों से फूल की मालाएं ले रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, क्रेन अचानक गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में एस. भूपालन (40), बी. जोतिबाबू (17), के. मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) की मौत हो गई। अराक्कोणम के नेमेली स्थित केझावीथी में द्रोपदियाम्मन और मंडियाम्मन मंदिरों में मनाया जा रहा मायिलेरुम थिरुविझा कार्यक्रम फसल उत्सव (पोंगल) के बाद आयोजित होने वाला एक वार्षिक अनुष्ठान है। नेमेली पुलिस ने मामले में क्रेन के संचालक को हिरासत में लिया है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
