इस दिन रिलीज होगी रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की अपकमिंग मूवी मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे से उनका फर्स्ट लुक भी साझा कर दी है। फोटो में रानी मुखर्जी से दो बच्चों के साथ सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है। इस मूवी में रानी मुखर्जी मां के किरदार में दिखाई देने वाली है। ये मूवी 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
इस दिन रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म: जी स्टूडियो ने इंस्टग्राम हैंडल पर मूवी से रानी मुखर्जी का लुक साझा किया है। जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर Mrs Chatterjee Vs Norway से एक्सक्लूसिव तस्वीर, जो अब 17 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। सभी तरह की मुश्किलों से लड़ने और हर कीमत पर अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करने के लिए देश को चुनौती देने वाली महिला को देखने के लिए तैयार हो जाइए'।
मां के किरदार में नजर आईं रानी: तवसीर में रानी मुखर्जी येलो कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने एक बच्चे को गोद में रखा है और दूसरा बच्चा येलो कुर्ता और व्हाइट पैंट में दिखाई दे रहा है। पूजा के दौरान रानी मुखर्जी बच्चों के साथ मोबाइल पर सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है।
बच्चों के लिए पूरे देश से लड़ेंगी रानी मुखर्जी: मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (Mrs Chatterjee Vs Norway) मूवी में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ साथ अनिर्बन भट्टाचार्य दिखाई देने वाले है। ये मूवी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फैमिली ड्रामा मूवी में रानी मां का रोल प्ले कर रही हैं, जो अपने बच्चों की कस्टडी के लिए पूरे देश से भी लड़ जाती है।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
