देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में हुई वृद्धि
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023। देशभर में राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 108 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,49,802 हो गयी है। स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.36 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,896 रह गए हैं और इसी अवधि में कोरोना महामारी से एक मरीज की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,739 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में सात राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों में इनकी संख्या में कमी आयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 21 हो गयी। इस महामारी से अब तक 19,80,825 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 26,522 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में केरल में एक सक्रिय मामला घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,186 रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,56,807 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,574 पर बरकरार है। कर्नाटक में 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 175 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 40,32,312 हो गई है और मृतकों की संख्या 40,309 पर स्थिर है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के आठ सक्रिय मामले घटने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 94 रह गयी है। इस दौरान 19 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,585 तक पहुंच गयी है और इस अवधि में एक मरीज की मौत होने से राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,421 हो गया है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
