बिहारः नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने किए 160 से अधिक आईईडी बरामद
नई दिल्ली, शनिवार, 28 जनवरी 2023। बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी शुक्रवार को राज्य के औरंगाबाद जिले के लदुइया पहाड़ इलाके के पास से की गयी। अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल ने पहले 13 प्रेशर आईईडी बरामद किए और बाद में पास की एक गुफा से करीब एक किलोग्राम वजन के 149 ऐसे बम बरामद किए। यह अभियान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। नक्सल रोधी अभियान बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया। सुरक्षा बलों का कहना है कि इन इलाकों में से अधिकतर जगहों पर अब उनका नियंत्रण है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
