'एनिमल' के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर का लुक
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल के सेट से उनका लुक लीक हो गया है। रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान सेट से उनका लुक लीक हो गया है। वायरल वीडियो में रणबीर नेवी ब्लू थ्री पीस सूट, लंबे बाल और दाढ़ी में एक सीन की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है, कि रणबीर इस फिल्म में किसी गैंगस्टर के रोल में हैं। एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना,बॉबी देओल और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। कहा जा रहा है कि फिल्म एनिमल में रश्मिका रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर ,रणबीर के पिता का किरदार निभाएंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
