ट्रेंड और करंट अफेयर्स से अपडेट रहते हैं अनिल कपूर: तिलोत्तमा शोम
एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम अपने स्ट्रीमिंग शो 'द नाइट मैनेजर' की रिलीजिंग को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने एक्टर अनिल कपूर के बारे में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि अनिल को नए कलाकारों के साथ जुड़ना पसंद है। वह खुद को ट्रेंड और करंट अफेयर्स से अपडेट रखना पसंद करते हैं। इस बारे में विस्तार से बताते हुए तिलोत्तमा ने कहा, अनिल कपूर न केवल शारीरिक रूप से युवा हैं, बल्कि उनमें नए कलाकारों से जुड़ने की एक शानदार कला भी है। उनकी जिज्ञासा विनम्र है। वह जितना होमवर्क करते है, उसे देख आप वास्तव में हैरान रह जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा, सास्वता दा और मेरे पास कोई सीन नहीं था, इससे हम दुखी थे, लेकिन वह सभी चीजों के साथ खुद को खुश रखना जानते हैं। आनंद पोटधुके के साथ काम करना मेरे लिए बहुत अच्छा समय है। हमारे निर्देशक संदीप और प्रियंका ने सभी को कंफर्ट महसूस कराने के लिए हर संभव कोशिश की है। 'द नाइट मैनेजर' हॉलीवुड की इसी नाम से बनी सीरीज का रीमेक है, जो एक नॉवेल की कहानी पर आधारित है, का निर्माण द इंक फैक्ट्री और बनिजय एशिया द्वारा किया गया है। सीरीज का निर्माण और निर्देशन संदीप मोदी और प्रियंका घोष ने किया है। यह शो 17 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
