राजस्थान के भरतपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त
जयपुर, शनिवार, 28 जनवरी 2023। राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार सुबह एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार विमान कोई हेलिकॉप्टर था या फिर लड़ाकू विमान तथा इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है। सिंह ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
