असमः जीपी सिंह होंगे नए पुलिस महानिदेशक
गुवाहाटी, शनिवार, 28 जनवरी 2023। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह राज्य के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। सिंह, राज्य पुलिस के मौजूदा डीजीपी भास्कर ज्योति महंत की जगह लेंगे। महंत इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सिंह फिलहाल राज्य पुलिस बल में विशेष डीजीपी हैं। शर्मा ने यहां एक सरकारी कार्यक्रम में भाषण के दौरान सिंह के अगला डीजीपी बनने का जिक्र किया। जब बाद में पत्रकारों ने नयी नियुक्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह एक नियमित मामला है।” शर्मा ने कहा, “गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई थी।’’ हालांकि, आधिकारिक आदेश अभी तक मीडिया के साथ साझा नहीं किया गया है। सिंह ने नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राज्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखेंगे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
