पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी
चंडीगढ़, शनिवार, 28 जनवरी 2023। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही तथा दोनों राज्यामें में कई जगहों पर तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। इसके अलावा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, आठ डिग्री, 5.6 डिग्री, 5.8 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री, 2.6 डिग्री, 4.6 डिग्री, 3.5 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
