पठान की सक्सेस पर शाहरूख ने फैंस को कहा शुक्रिया
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी फिल्म पठान की जबरदस्त सफलता पर फैंस को शुक्रिया कहा है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुयी है। पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। शाहरुख खान ने अपने बंगले 'मन्नत' की बालकनी में आकर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया। यह शाहरुख की 'पठान' की रिलीज के बाद से पहली पब्लिक अपीरियंस थी। इस दौरान वह सिर झुकाकर फैंस को थैंक यू बोलते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज से फैंस का दिल खुश कर दिया। शाहरुख के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह फैंस को बार-बार हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को 'पठान' के 'झूमे जो पठान' सॉन्ग का डांस स्टेप्स भी करके दिखाए। शाहरुख खान का यह अदांज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया के जरिए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
