मूलभूत समस्याओं के निवारण की केन्द्रीय बजट में अनदेखी -चेयरमैन, राजस्थान लघु उद्योग निगम
जयपुर, बुधवार, 01 फ़रवरी 2023। राजस्थान लघु उद्योग निगम व एक्सपोर्ट कौंसिल के चेयरमैन श्री राजीव अरोड़ा ने कहा की केंद्रीय बजट में बेरोज़गारी व महंगाई नियंत्रण का कोई उपाय नहीं बताया गया है। साथ ही ग़रीबी दूर करने एवं किसानों की आत्महत्या रोकने की कोई सोच नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य व देश के अल्प संख्यकों के लिए बजट में कोई घोषणा नहीं है ।
अरोडा ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बड़े आँकड़े व खोखले सपनों से बुना यह बजट देश के 10 प्रतिशत अमीरों, जो 75 प्रतिशत अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करते हैं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट बताती है की देश में असमानता बढ़ रही है यह बजट इस खाई को और बढ़ाएगा। उन्होंने ने कहा कि जयपुर के जवाहरात उद्योग को सोने चाँदी पर आयात शुल्क कम होने की उम्मीद थी, अपितु उसमें वृद्धि समानांतर अर्थव्यवस्था को बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली घोषणाओं के क्रियान्वयन का कोई ज़िक्र भी इस बजट में नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता को ईआरसीपी की घोषणा कि उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के बाद अब किचन चिमनी भी महँगी करदी जिससे गृहिणी का बजट डगमगा गया है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
