अखिलेश यादव का केंद्रीय बजट पर निशाना, बताया चंद अमीरों को फायदा पहुँचाने वाला बजट
नई दिल्ली, बुधवार, 01 फ़रवरी 2023। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दुसरे कार्यकाल का आखिरी और अपना पांचवा बजट संसद में पेश कर दिया हैं। इस बजट में सबसे खास बात रही की टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए राहत दी गई. इ-व्हीकल्स के दाम सस्ते किये गए। एयरपोर्ट और रेलवे के विकास के लिए भारी भरकम बजट का प्रावधान किया गया। साथ ही महिलाओ, युवाओ और बुजुर्गो के लिए भी कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही गरीबो के लिए मुफ्त अनाज और आदिवासियों के विकास के लिए 15 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया हैं। इस बजट में सरकार कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए ग्रीन एनर्जी की दिशा में भी कदम बढ़ाया हैं।
वही इस बजट के पेश होते ही विपक्षी दलों की प्रतिक्रया आनी शुरू हो चुकी हैं. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं. उन्होंने इस बजट को अमीरो का बजट बताते हुए उन्हें फायदा पहुँचाने वाला बताया हैं. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा हैं की “भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी। भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।”
भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी। भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
