रिलीज हुआ 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', वीडियो देख झूम उठेंगे आप
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023। बॉलीवुड फिल्म 'सेल्फी' के मेकर्स ने बुधवार को 'मैं खिलाड़ी' शीर्षक से इस फिल्म का पहला गाना लॉन्च किया। हाल ही में इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया है। एक्टर इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ ‘ताली बजाओ शोर मचाओ’ कैप्शन शेयर करते हुए कहा, “ डांस हो या एक्शन, खिलाड़ी यह सब करता है! ‘सेल्फी’ फिल्म के इस गाने को सुनों।” वही इस तस्वीर में एक्टर इमरान काले चश्मे और काली पतलून के साथ बहु-पैटर्न वाली सीक्विन जैकेट पहने हुए हैं। वह फैंस को 70 के दशक का एहसास दे रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही दर्शकों की फिल्म देखने की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गयी है। इस ट्रेलर में इमरान के लुक की बहुत चर्चा हो रही है। 'सेल्फी' राज मेहता द्वारा डायरेक्टेड फिल्म है तथा धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी और अक्षय कुमार पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त डायना पेंटी और नुसरत भरुचा कलाकारों ने भी मुख्य किरदार निभाया है। यह 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
