भारत दौरे पर आए जाम्बिया के संसदीय शिष्टमंडल नेली मुट्टी, लोकसभा की देखी कार्यवाही
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023। भारत दौरे पर आये जाम्बिया के संसदीय शिष्टमंडल ने गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही देखी। संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की बैठक शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत दौरे पर आईं जाम्बिया गणराज्य की नेशनल असेंबली की स्पीकर नेली मुट्टी और वहां के संसदीय शिष्टमंडल का सदन की ओर से स्वागत किया। जाम्बिया के शिष्टमंडल के सदस्य इस दौरान सदन की विशेष दीर्घा में बैठे थे। बिरला ने बताया कि बुधवार को भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचा जाम्बिया का शिष्टमंडल शनिवार को आगरा का भ्रमण करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम जाम्बिया के संसदीय शिष्टमंडल के सार्थक प्रवास की कामना करते हैं और शिष्टमंडल के माध्यम से जाम्बिया की संसद, वहां की सरकार और जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।’’ इस दौरान विशेष दीर्घा में मौजूद जाम्बिया के शिष्टमंडल के सदस्य खड़े होकर हाथ जोड़कर अभिवादन करते देखे गये। हालांकि विपक्षी दलों के सदस्यों के विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गयी।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
