जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग की चपेट में आया सैनिक
पुंछ/जम्मू, शनिवार, 04 फ़रवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार सुबह बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट की चपेट में आकर सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ, जब सैनिकों का एक समूह सुबह केरनी सेक्टर स्थित एक अग्रिम इलाके में गश्त कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, घायल सैनिक लांसनायक अंशुल रावत को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में उन्हें विशेष उपचार के लिए उधमपुर के कमान अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने की प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश से बह जाती हैं और इसके परिणामस्वरूप इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
