कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
नई दिल्ली, शनिवार, 04 फ़रवरी 2023। कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी को दिमापुर-1 से उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई थी। दिमापुर-2 से एस अमेंटो चिस्ती, दिमापुर-3 से वी लासुह और टेनिंग से रोजी थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है। नगालैंड की सभी 60 सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
