वेबसीरीज भूचाल में काम करेंगी वाणी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर वेबसीरीज भूचाल में काम करती नजर आ सकती है। जतिन वागले अपनी हिट वेब सीरीज भौकाल का नया अध्याय लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम इस बार 'भूचाल' हो सकता है। पिछली बार आईपीएस नवनीत सिकेरा के जीवन पर आधारित 'भौकाल' के दो सीजन बनाए गए थे, जिसमें मोहित रैना ने अहम भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है कि इस बार की कहानी यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह पर आधारित होगी। इसमें उनके लखीमपुर खीरी पोस्टिंग के दौरान की झलकियां देखने को मिलेंगी। मार्च में इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
