क्रोएशिया डेविस कप ग्रुप चरण में, कोरिच ने थीम को हराया

img

लंदन, सोमवार, 06 फ़रवरी 2023। बोरना कोरिच ने 2020 अमेरिकी ओपन चैम्पियन डोमिनिक थीम को 7 . 6, 6 . 2 से हरा दिया जिसकी मदद से क्रोएशिया ने डेविस कप ग्रुप चरण में जगह बना ली । कोरिच 2018 में क्रोएशिया की डेविस कप में खिताबी जीत के सूत्रधार थे लेकिन 2021 में जब टीम फाइनल हारी तब वह चोट के कारण बाहर थे । कंधे की चोट के कारण वह एक साल तक नहीं खेल सके । पिछले साल मार्च में वापसी के बाद उन्होंने अगस्त में सिनसिनाटी मास्टर्स 1000 खिताब जीता था । थीम को हराकर उन्होंने क्रोएशिया को आस्ट्रिया पर 3 . 1 से जीत दिलाई । चिली, फिनलैंड, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और चेक गणराज्य भी अगले दौर में पहुंच गए जो सितंबर में खेला जायेगा ।

अमेरिका ने शनिवार को उजबेकिस्तान को हराया था जबकि सर्बिया, फ्रांस, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड और स्वीडन ने भी अपने अपने मैच जीते । फिनलैंड ने अर्जेंटीना को 3 . 1 से हराया जबकि नीदरलैंड ने स्लोवाकिया को 4 . 0 से मात दी । दक्षिण कोरिया ने बेल्जियम को 3 . 2 से हराया और चेक गणराज्य ने पुर्तगाल को 3 . 1 से शिकस्त दी । चिली ने भी कजाखस्तान को इसी अंतर से हराया । गत चैम्पियन कनाडा, उपविजेता आस्ट्रेलिया और वाइल्ड कार्डधारी इटली और स्पेन ग्रुप चरण में पहुंच चुके हैं । आठ टीमें नवंबर में स्पेन में होने वाले डेविस कप फाइनल्स में जगह बनायेंगी ।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement