प्रशासन के तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ कश्मीर में प्रदर्शन
श्रीनगर, सोमवार, 06 फ़रवरी 2023। जम्मू कश्मीर में सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ आवामी आवाज़ पार्टी ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्टी के दर्जनों प्रदर्शनकारी प्रशासन के तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मैसुमा बाजार में जमा हुए। वे तख्तियां थामे हुए थे जिनमें लिखा था कि “ कृपया हमें शांति से जीने दें’ और “भारत इज़राइल नहीं है।’’
पार्टी के नेता नदीम अहमद ने कहा कि उपराज्यपाल के प्रशासन को तोड़फोड़ अभियान को रोकना चाहिए जो गरीब लोगों को बहुत बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। अहमद ने कहा, “ कल मेहजूर नगर में तोड़फोड़ अभियान से कौन प्रभावित हुआ? क्या वहां पर कोई अमीर या प्रभावशाली व्यक्ति था? वे गरीब लोग हैं। वे बुनियादी जरूरतों को मुश्किल से पूरा कर पाते हैं। ” उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने अभियान पर पुन:विचार नहीं करती है तो परिणाम बहुत गंभीर होंगे। अहमद ने कहा, “ क्या कश्मीर कश्मीरी लोगों के लिए नहीं है? आप कश्मीरियों को बेघर कर बाहरी लोगों को भूमि दे रहे हैं।”
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
