मिजोरम में 10 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार
आइजोल, मंगलवार, 07 फ़रवरी 2023। मिजोरम की राजधानी आइजोल में दो अलग-अलग अभियानों में 10 लाख रुपये की हेरोइन बरामद करने के बाद इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के अधिकारियों के एक दल ने रविवार को बावंगकान इलाके में तीन लोगों के पास से 503 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कीमत 9.75 लाख रुपये से अधिक बताई जाती है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में विभाग के कर्मियों ने यंग मिजो एसोसिएशन के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर आइजोल के फॉकलैंड इलाके में 11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर, एक तस्कर को गिरफ्तार किया। नशीले पदार्थ की कीमत स्थानीय बाजार में 25,000 रुपये बताई जाती है। अधिकारी के मुताबिक, चारों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने पिछले महीने राज्य से 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
