गुजरात में राजमार्ग पर खड़े ट्रक से वैन की टक्कर, चार की मौत
सुरेंद्रनगर, मंगलवार, 07 फ़रवरी 2023। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार को सुबह एक मिनी वैन राजमार्ग के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सायला पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा बचाव दल को शवों को वाहन से बाहर निकालने में काफी समय लगा। अधिकारी ने बताया, ‘वैन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोडासा से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह ‘आया गांव’ के पास खड़े एक ट्रक से, पीछे से जा टकराई। वैन में सवार सभी चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।’ गौरतलब है कि सोमवार को गुजरात के आणंद शहर के पास भी वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रक से वैन की टक्कर होने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
