सिवनी जिले में ट्रक और कार की टक्कर में चार की मौत, दो घायल
सिवनी, बुधवार, 08 फ़रवरी 2023। मध्य प्रदेश में सिवनी जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 पर लखनादौन बाईपास मार्ग पर एक ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि मंगलवार शाम को जब ये सभी छह लोग नागपुर से कार से मध्य प्रदेश के सोहागपुर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनमें से एक दंपति सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए और उनका लखनादौन के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके अनुसार मृतकों की उम्र 19 से 42 साल की बीच थी। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
