सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधे
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी एक निजी समारोह में परिणय सूत्र में बंध गये। नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया पर शादी की पहली तस्वीरें साझा कीं। पेस्टल गुलाबी कढ़ाई वाले लहंगे में कियारा स्वप्निल लग रही थीं, जबकि सिद्धार्थ सुनहरे रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी में जोशीले लग रहे थे। सभी तस्वीरों में नवदम्पति मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया, अब हमारी स्थायी बुकिंग हो गई है, हम अपनी आगे की यात्रा पर आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं। सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है। पोस्ट को 40 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म 'शेरशाह' में अपने प्रदर्शन के लिए खूब प्रशंसा बटोरी थी। फिल्म में सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा की भूमिका और कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई थी।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
