श्रीनगर में लाल चौक के निकट ‘अतिक्रमण-रोधी अभियान’ के खिलाफ प्रदर्शन
श्रीनगर, बुधवार, 08 फ़रवरी 2023। जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा राज्य की जमीन को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए शुरू किए गए अतिक्रमण-रोधी अभियान के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ऑल एलायंस डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुधवार को प्रदर्शन किया। रकीब अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने रेजिडेंसी रोड पर स्थित प्रताप पार्क के पास एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लाल चौक की ओर बढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस अभियान को ‘जन-विरोधी’ और ‘गरीब-विरोधी’ करार देते हुए इसे तुरंत रोके जाने की मांग की।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
