खड़गे ने जाकिर हुसैन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, बुधवार, 08 फ़रवरी 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. हुसैन ने देश की शिक्षा नीति के सुधार में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा, ''एक असाधारण शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. जाकिर हुसैन ने भारत की शिक्षा नीति में सुधार और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे संस्थानों की स्थापना में बहुत योगदान दिया। उनकी जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। डॉ. हुसैन देश के तीसरे राष्ट्रपति थे। वह एक शिक्षाविद् एवं बुद्धिजीवी थे।
Similar Post
-
कश्मीरी पंडितों को अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए: महबूबा
तुलमुल्ला (जम्मू कश्मीर), सोमवार, 22 जून 2026। पीपुल्स डेमोक्रे ...
-
बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी
कोलकाता, सोमवार, 22 जून 2026। पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारतीय ...
-
मप्र के छिंदवाड़ा में ट्रक और वैन की टक्कर में छह लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
छिंदवाड़ा, सोमवार, 22 जून 2026। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले मे ...
