इंडोनेशिया में भूकंप के मध्यम झटके महूसस किए गए
जकार्ता, गुरुवार, 09 फ़रवरी 2023। इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता मापी गयी। अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 06:28 बजे आये इस भूकंप का केंद्र पूर्वी प्रांत पापुआ के जयपुरा शहर से 10 किलोमीटर पश्चिम में सतह से 43 किलोमीटर (27 मील) की गहराई पर था। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
