अफजल गुरु की 10वीं बरसी पर श्रीनगर के कुछ हिस्से रहे बंद
श्रीनगर, गुरुवार, 09 फ़रवरी 2023। तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाए गए संसद हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु की 10वीं बरसी पर बृहस्पतिवार को श्रीनगर के कुछ हिस्सों में बंद देखने को मिला। प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) द्वारा आहूत हड़ताल के कारण नौहट्टा, गोजवाड़ा और नल्ला मार रोड इलाकों में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि पूरी घाटी में निजी परिवहन सामान्य रूप से चल रहा है और स्थिति अब तक शांतिपूर्ण है। जैश-ए-मोहम्मद द्वारा 2001 में संसद पर किए गए हमले में भूमिका के लिए गुरु को 2013 में इसी दिन फांसी दी गई थी।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
