कश्मीर में कई जगहों पर ताजा बर्फबारी हुई
श्रीनगर, गुरुवार, 09 फ़रवरी 2023। उत्तरी कश्मीर के अधिकांश इलाकों में बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई। शेष घाटी में बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में बुधवार रात से हिमपात शुरू हो गया। यहां शुक्रवार से खेलो इंडिया शीतकालीन खेल शुरू होने हैं। बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर और बारामूला, कुपवाड़ा के बाकी हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह बर्फबारी शुरू हुई। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से बर्फबारी की खबर है। घाटी के बाकी हिस्सों में ‘हल्की’ से ‘मध्यम’ वर्षा हुई, जिसने तीन दिनों से खिल रही धूप की समाप्ति के साथ सर्दी की वापसी हुई है।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
