न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्ति
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023। उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को दो न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति राजेश कुमार जिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की नियुक्ति की गई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुमार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। दोनों के पदभार ग्रहण करने के साथ ही शीर्ष अदालत में कुल स्वीकृत 34 न्यायाधीशों की संख्या पूरी हो जाएगी। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 31 जनवरी 2023 को न्यायमूर्ति बिंदल और न्यायमूर्ति कुमार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की भी सिफारिश की थी। इससे पहले गत छह फरवरी को शीर्ष अदालत में पांच न्यायाधीशों ने शपथ ली थी। राष्ट्रपति ने गत शनिवार इन पांचों न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति पी वी संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को पदोन्नत करके उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी।
Similar Post
-
कश्मीरी पंडितों को अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए: महबूबा
तुलमुल्ला (जम्मू कश्मीर), सोमवार, 22 जून 2026। पीपुल्स डेमोक्रे ...
-
बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी
कोलकाता, सोमवार, 22 जून 2026। पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारतीय ...
-
मप्र के छिंदवाड़ा में ट्रक और वैन की टक्कर में छह लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
छिंदवाड़ा, सोमवार, 22 जून 2026। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले मे ...
