आमिर खान ने बॉलीवुड से ब्रेक लेने का राज बताया
जाने-माने अभिनेता आमिर खान ने बॉलीवुड से ब्रेक लेने का राज बताया है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' असफल साबित हुयी है। इसके बाद से आमिर खान ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया है। आमिर ने बताया कि ब्रेक लेने के फैसले पर उनके करीबी लोग उनका जमकर मजाक बनाते हैं। आमिर खान ने कहा, ''वे मेरा मजाक बनाते हैं। मुझसे हमेशा कहते हैं कि तुम तो हमेशा ब्रेक पर ही रहते हो। तुम फिल्में करते ही कहां हो जो अब ब्रेक पर हो। देखो, अब अंतर यह है कि मेरा दिमाग अब केवल लोगों पर होता है। पहले मेरा दिमाग केवल फिल्मों पर होता था। उन्होंने कहा, ''मैं करीब 35 सालों से काम कर रहा हूं और केवल काम पर ही ध्यान दे रहा था। यह मेरे नजदीकी लोगों के लिए ठीक नहीं था। ये मेरे लिए भी कई मायनों में सही नहीं था। यह समय है जिंदगी को अलग तरह से अनुभव करने का।जब मैं एक एक्टर के तौर पर फिल्म बना रहा था तो मैं उसमें खो जाता था। मेरी जिंदगी में कुछ और हो भी नहीं रहा था। ऐसे में मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया। मैं 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद 'चैंपियन' फिल्म करने वाला था। उसकी स्क्रिप्ट भी काफी अच्छी है। लेकिन मैं ब्रेक लेना चहताथा। मैं अपने परिवार, मम्मी और बच्चों के साथ रहना चाहता था।
Similar Post
-
समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर'
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा ह ...
-
जान्ह्वी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अ ...
-
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर ए ...
