महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, चमक उठेगी किस्मत

img

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि मनाई जाती है। भगवान शिव को समर्पित यह त्योहार इस वर्ष 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिव की पूजा-अर्चना से जीवन के सारे दुख एवं कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि महादेव को कुछ खास चीजें बहुत प्रिय होती हैं। यदि ये चीजें महाशिवरात्रि के दिन घर ले आएं तो निश्चित ही हर समस्या का निवारण हो सकता है। इन्हें घर में रखने से आर्थिक संपन्नता भी आती है।

चांदी के नंदी:- 
पुराणों के मुताबिक, नंदी बैल को महादेव का वाहन माना जाता है। इन्हें हर शिव मंदिरों में स्थापित करना जरूरी बताया गया है। ऐसे में अगर किसी इंसान के पास पैसा नहीं टिकता तो उसे महाशिवरात्रि के दिन चांदी के नंदी बनवाकर घर में रख लेने चाहिए। 

एक मुखी रूद्राक्ष:- 
एक मुखी रूद्राक्ष को साक्षात माहदेव का स्वरूप माना जाता है। सनातन धर्म में इसे शांति और समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि एक मुखी रूद्राक्ष को महादेव के मंत्रोच्चार से सिद्ध करने के बाद धारण करने या घर में स्थापित करने से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है। इसे तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है।

रत्नों से बना शिवलिंग:- 
शिवलिंग का जलाभिषेक किए बिना महाशिवरात्रि का त्योहार पूरा नहीं होता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, यदि किसी इंसान को ग्रहों से जुड़ी समस्या सता रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन रत्नों से निर्मित शिवलिंग को घर ले आना चाहिए। इसे घर के मंदिर में रखें और महाशिवरात्रि के बाद भी इसकी नियमित पूजा करें। 

पारद शिवलिंग:- 
घर में पारद शिवलिंग को स्थापित करने की भी खास अहमियत बताई गई है। पारद शिवलिंग को घर में रखने से पितृ दोष, कालसर्प दोष और वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। महाशिवरात्रि पारद शिवलिंग को घर लाने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। 

ताम्बे का कलश:- 
महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे के कलश से शिवलिंग का जलाभिषेक कर शिव जी को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा कहते हैं कि जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, वहां सुख-शांति के लिए ताम्बे का कलश रखना उत्तम होता है। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे का कलश खरीदकर घर लाएं तो निश्चित ही आपको शुभ नतीजों की प्राप्ति होगी।

महामृत्युंजय यंत्र:- 
ऐसी मान्यताएं हैं कि जिस घर में महामृत्युंजय यंत्र की नियमित पूजा होती है, वहां कभी रोग, तंगी या समस्याएं दस्तक नहीं देती हैं। आप महाशिवरात्रि पर घर के लिए महामृत्युंजय यंत्र भी लेकर आ सकते हैं। इसे स्थापित करने के बाद प्रतिदिन सूर्योदय के समय पूजा करने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement