तेरह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपाल का फेरबदल
नई दिल्ली, रविवार, 12 फ़रवरी 2023। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों का फेरबदल किये गए। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकिशन माथुर ने आज अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिये हैं। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके को मणिपुर का दायित्व सौंपा गया है और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी बी हरिचरण को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सी पी राधाकृष्णन को झारखंड, शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, गुलाब चंद्र कटारिया को असम और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एल गणेशन (मणिपुर) को नगालैंड , फागू चौहान (बिहार) को मेघालय , राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (हिमाचल प्रदेश) को बिहार , रमेश बैस (झारखंड) को महाराष्ट्र , ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा (अरुणाचल प्रदेश) को लद्दाख के उपराज्यपाल बनाया गया है। ये नियुक्तियां राज्यपालों के पदभार ग्रहण की तिथि के साथ ही प्रभावी होंगी।
Similar Post
-
कश्मीरी पंडितों को अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए: महबूबा
तुलमुल्ला (जम्मू कश्मीर), सोमवार, 22 जून 2026। पीपुल्स डेमोक्रे ...
-
बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी
कोलकाता, सोमवार, 22 जून 2026। पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारतीय ...
-
मप्र के छिंदवाड़ा में ट्रक और वैन की टक्कर में छह लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
छिंदवाड़ा, सोमवार, 22 जून 2026। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले मे ...
