पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति में हुआ है सुधार: केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 12 फ़रवरी 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व के तहत कानून एवं व्यवस्था की स्थिति काफी सुधार हुआ है। पंजाब में मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति में किस तरह से सुधार हुआ है, इस बारे में मीडिया की एक खबर को टैग करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पहले बदमाशों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब में जब हमने सरकार संभाली थी, तो क़ानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल था। गैंगस्टर और बदमाशों को खुले तौर पर राजनैतिक संरक्षण मिलता था। पंजाब की जनता के साथ मिलके भगवंत मान जी ने क़ानून व्यवस्था में काफ़ी सुधार किया है। अब किसी गैंगस्टर या बदमाश को कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं है।’’ आम आदमी पार्टी वर्तमान में दिल्ली और पंजाब दोनों जगह सत्ता में है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
