मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित
जयपुर, मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राज्य स्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति की 19वीं बैठक का आयोजन मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉंन्फ्रेंस द्वारा किया गया। बैठक में श्रीमती शर्मा ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के द्वारा राज्य स्तरीय परियोजना के तहत चलाई जा रही परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत चलायी जा रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। कृषि आयुक्त श्री कानाराम ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के आय व्यय का ब्योरा दिया और वर्ष 2023 की नयी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, समिति में विचार-विमर्श उपरांत नवीन परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी और जिलों के अधिकारी भी सम्मिलित हुए।
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
