वन मंत्री का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना
भोपाल, बुधवार, 15 फ़रवरी 2023। मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के एक वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मंच से एक युवक को वहां से बाहर करने के निर्देश देते हुए सुनाई दे रहे हैं। शाह ये भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सरकार लगातार विकास करवा रही है, वे सरकार के काम से ही यहां आए हैं, लेकिन अगर लोग नाटक करेंगे, तो उन्हें 'बंद' भी करवा दिया जाएगा।
इस के साथ ही शाह वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उस व्यक्ति को वहां से ले जाने के निर्देश देते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि 'सरकार' की सभा में 'सरकार' के तेवर दिख रहे हैं। मध्य प्रदेश में जगह-जगह विकासयात्रा का विरोध हो रहा है। जनता की आंखों में आक्रोश दिख रहा है। अहंकार में डूबे मंत्री/विधायक लोगों को धमका रहे हैं, क्योंकि वे हार रहे हैं।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
