विधायकों के पत्रों का जवाब नहीं देने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- प्रशासनिक सुधार मंत्री
जयपुर, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय मंत्री श्री गोविन्दराम मेघवाल ने गुरूवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि विधायकों एवं सांसदों द्वारा लिखे गए पत्रों का जवाब देने तथा उन्हें सार्वजनिक अथवा राजकीय लोकार्पण या उद्घाटन समारोहों में आमंत्रित करने के संबंध में जारी परिपत्र की अवहेलना करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवाएं (आचरण) नियंत्रण नियम-1971 के अन्तर्गत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी विधायक से शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई जाएगी।
प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय मंत्री गुरूवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा विकास कार्योंं को लेकर लिखे गए पत्रों की पावती भिजवाने तथा उन पर की गई कार्यवाही से संबंधित विधायकों को अवगत कराने के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा 12 मई 2022 को विस्तृत परिपत्र जारी किया हुआ है। इस परिपत्र की पालना के लिए विभाग स्तर पर तथा जिलावार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अवगत कराया कि इस संबंध में 2021 में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का तथा 2022 में प्राप्त शिकायतों में से 8 का निस्तारण हो गया है।
इससे पहले विधायक श्री हमीर सिंह भायल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में प्रशासनिक सुधार मंत्री ने अवगत कराया कि विधायकों से प्राप्त पत्रों की पावती भिजवाने तथा उन पर की गई कार्यवाही से संबंधित विधायक को अवगत कराने के लिए विभाग द्वारा 12 मई 2022, को परिपत्र जारी किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
