लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सिक्किम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली
गंगटोक, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बृहस्पतिवार को सिक्किम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। यहां राजभवन में एक समारोह में सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमद्दर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। आचार्य सिक्किम के 15वें राज्यपाल के रूप में गंगा प्रसाद की जगह लेंगे। वह उत्तर प्रदेश के आदिवासी खरवार समुदाय से आते हैं और भाजपा विधायक थे। समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित उनके मंत्रिपरिषद के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
