राज्यपाल से राजस्थान यात्रा पर आए पूर्वोत्तर के विद्यार्थी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
जयपुर, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023। राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में नगालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और असम के छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन के तहत 40 सदस्यीय यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक एकात्मता की भावना को प्रत्यक्ष अनुभूत करने के उद्देश्य से राजस्थान की यात्रा पर आया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों की इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है। बोल-चाल, रहन-सहन, खान-पान अलग-अलग होने के बाद भी भावनात्मक रूप से हम एक हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूर्वोत्तर के राज्यों की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के बारे में चर्चा की और राजस्थान की संस्कृति, परम्पराओं और लोक जीवन से जुड़े अनुभव भी साझा किए। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल को लेकर आए श्री मनीष जांगिड़, श्री अंकित मंगल और श्री शौर्य जैमन ने राज्यपाल को राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Similar Post
-
नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा ने मुंबई में स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कीं
मुंबई, मंगलवार, 23 जून 2026। भारत की यात्रा पर आईं नीदरलैंड्स की ...
-
होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना स्वागत योग्य कदम : डोभाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 जून 2026। ब्रिक्स देशों के अपने समकक्षों ...
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख प्रकट किया
चंडीगढ़, मंगलवार, 23 जून 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान न ...
