राजा महाराणा प्रताप की भूमिका निभायेंगे गुरमीत चौधरी
बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी सिल्वर स्क्रीन पर राजा महाराणा प्रताप की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये इस बात की घोषणा की कि गुरमीत चौधरी ''महाराणा'' में महाराणा प्रताप की मुख्य भूमिका निभाएंगे। गुरमीत चौधरी ने कहा, ''भारत की जड़ों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। महाराणा प्रताप अपने साहस और वीरता के लिए जाने जाते थे, उनके जीवन के बारे में और जानने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। स्वयं महाराणा प्रताप जैसे सशक्त चरित्र को चित्रित करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है । मुझे यह प्रोजेक्ट देने के लिए मैं डिज्नी+ हॉटस्टार और नितिन चंद्रकांत देसाई का शुक्रगुजार हूं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
