हॉरर फिल्म में काम करना चाहती है नरगिस फाखरी
बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी हॉरर फिल्मों में काम करना चाहती है। नरगिस फाखरी ने बताया, मुझे पर्सनली हॉरर फिल्में देखना बहुत पसंद है लेकिन, भारत में अधिक हॉरर फिल्में बनती नहीं। मुझे यदि अवसर मिलता है तो किसी हॉरर फिल्म में काम करना पसंद करूंगी। मैं एक्शन फिल्म में भी काम करना चाहती हूं।मुझे लगता है की एक्टिंग ही एक ऐसा जॉब है जिसमें आपको अलग-अलग तरह का रोल निभाने का मौका देता है। नरगिस फाखरी ने कहा, मैंने दक्षिण भारतीय फिल्म 'यशोदा' देखी जो मुझे बेहद पसंद आयी है। यदि इस फिल्म का रीमेक बनता है, तो मैं सामंथा प्रभु का किरदार निभाना चाहती हूं। मुझे लगता है की ऐसी कई रियल स्टोरीज हैं जिसे हम फिल्मों के जरिए लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
