नताशा और हार्दिक ने रचाई हिन्दू रीती रिवाज के साथ शादी
वैलेंटाइन पर क्रिश्चियन वेडिंग के उपरांत क्रिकेटर हार्दिक और अभिनेत्री नताशा ने हिंदू रिति-रिवाजों से भी उदयपुर में रॉयल विवाह किया. कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा की है. नताशा और हार्दिक ने रॉयल वेडिंग के उपरांत अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर गुरुवार को पोस्ट की थी. साथ ही जॉइंट पोस्ट में लिखते हुए कहा है कि 'नाऊ एंड फॉरएवर'. दुल्हा -दुल्हन शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे.
दुल्हन के लिबास में सजी धजी जब नताशा सामने आई तो हार्दिक खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए. वरमाला सेरेमनी के लिए हार्दिक ने क्रीम एम्ब्रॉएडर्ड शेरवानी और स्लीक दुपट्टा भी लिया हुआ था. वहीं नताशा ने रेड दुपट्टे के साथ हैवी एम्ब्रॉएडर्ड गोल्डन लहंगा पहना था. हार्दिक और नताशा ने मस्ती के साथ एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिखाई दिए.
फेरे के लिए नताशा ने एक शाइनी रेड कलर की साड़ी को एक स्टेटमेंट ब्लाउज के साथ पहना हुआ था. डेवी मेकअप और पोल्की ज्वेलरी से उन्होंने अपने लुक को पूरा कर रखा था. नताशा और हार्दिक ने एक दूसरे के हाथ थामे हुए सात फेरे भी लिए. नताशा और हार्दिक ने फेरों के साथ सात वचन लिए और जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हुए दिखाई दिए, खबरों का कहना है कि नताशा की मांग में सिंदूर भरते हुए हार्दिक बहुत खुश लग रहे थे. वहीं ब्राइड नताशा भी बहुत इमोशनल हो गई थीं. शादी के उपरांत दुल्हन नताशा और दूल्हे मियां हार्दिक पांड्या ने एक दूसरे को लिप किस करते हुए नजर आ रहे है. इससे पहले हार्दिक और नताशा ने वैलेंटाइन के दिन उदयपुर में ही क्रिश्चियन वेडिंग रचाई थी.
Similar Post
-
समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर'
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा ह ...
-
जान्ह्वी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अ ...
-
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर ए ...
