महाशिवरात्रि के दिन अपना लें ये छोटा सा उपाय, हो जाएंगे मालमाल

img

महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जो प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है तथा इस पर्व को शिव भक्त बहुत धूमधाम से मनाते हैं। वही ये पर्व हिन्दू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है। यह त्योहार फाल्गुल कृष्ण चतुर्दशी पर मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता हैं कि इस दिन महादेव का विवाह हुआ था। भगवान शिव की आराधना से व्यक्ति को जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। ऐसे में यदि आप भी महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज हम कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आप शिवरात्रि के दिन कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको बड़े लाभ होंगे। 
 
महाशिवरात्रि पर अपनाएं ये उपाय:-

  • महादेव को काले तिल भी अर्पित किए जाते हैं। कहा जाता है काले तिल चढ़ाने के बाद शुद्ध, स्वच्छ और साबुत सफेद आंकड़े के पुष्प एवं बिल्वपत्र चढ़ाने से बड़े लाभ होते हैं। 
  • महादेव को भस्म अर्पित करें क्योंकि उन्हें भस्म बहुत ही प्रिय है। ध्यान रहे भस्म से 3 आड़ी लकीरों वाला तिलक लगाना चाहिए। इससे जीवन में सुख बढ़ता है।
  • महादेव को चंदन का तिलक लगाकर, फिर खीर का भोग लगाना चाहिए। ध्यान रहे रात के समय प्रसाद रूपी खीर का प्रसाद दूसरों को बांटना शुभ होता है।
  • महादेव को बगैर सुपारी, चुना और लौंग का मीठा पान भी अर्पित किया जाता है।
  • महादेव को फल और मिठाई भी अर्पित करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। 
  • कहा जाता है कि शिवजी को भांग का लेप भी लगाया जाता है क्योंकि इससे उन्हें ठंडक मिलती है। इससे आपके जीवन में भी सब मंगलमय होता है। 
  • महादेव को शमी के पत्ते अर्पित करने से आप शनिदेव के प्रकोप से बच सकते हैं।
  • मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।
  • शिवजी को कुमकुम या हल्दी नहीं लगाते हैं। ऐसे में उन्हें चंदन और भस्म लगाने से जीवन में सुगंध और सौम्यता बरकरार रहे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement