असम के जोरहाट में बाजार में भीषण आग लगने से 150 दुकानें जलकर खाक
जोरहाट (असम), शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023। असम में जोरहाट जिले के एक बाजार में बृहस्पतिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 150 दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जोरहाट शहर में स्थित चौक बाजार में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां लगी हुई हैं। पुलिस के अनुसार दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गये थे। उन्होंने कहा कि आग में नष्ट हुई ज्यादातर दुकानें कपड़े और किराना की थीं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
