पंजाब में तस्करों के साथ मुठभेड़, 20 पैकेट हेरोइन, हथियार बरामद
गुरदासपुर, शनिवार, 18 फ़रवरी 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के गुरदासपुर सैक्टर में नशा तस्करों के साथ हुई मामूली मुठभेड़ के पश्चात अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से 20 पैकेट हेरोइन, दो पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुबह लगभग 0530 बजे, गुरदासपुर जिले के गांव खसावली के पास सीमा पर लगी कंटीली बाड़ के पास तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा। उन्होने बताया कि बीओपी डीबीएन, शिकार, सेक्टर गुरदासपुर, पंजाब के एओआर में तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने तस्करों को ललकारा, जिस पर पाक की तरफ से आए तस्करों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने तस्करों पर जवाबी गोलीबारी की।
हालांकि घने कोहरे और खराब दृश्यता का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। उन्होने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने 12 फीट लंबाई के एक पीवीसी पाइप, दो पिस्तौल (चीन और तुर्की निर्मित), 06 मैगज़ीन और 242 राउंड (पाक निर्मित) के साथ पीले टेप में लिपटे हेरोइन के 20 पैकेट बरामद किए। सीमा पर फेंसिंग के आगे इलाके की विस्तृत तलाशी की जा रही है।
Similar Post
-
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने परिसीमन में दक्षिण के साथ 'अन्याय' का आरोप लगाया
हैदराबाद, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
कश्मीर में बैसाखी मनाई गई, सिख श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेका
श्रीनगर, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। कश्मीर में मंगलवार को धार्मिक ...
-
प्रधानमंत्री मोदी के 15 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर आने की उम्मीद
बेंगलुरु, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 ...
