अनिल कपूर और आदित्य रॅाय कपूर की थ्रिलर सीरीज द नाइट मैनेजर रिलीज
बॅालीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॅाय कपूर स्टारर फिल्म 'द नाइट मैनेजर' ओटीटी प्लेटफॅार्म हॅाटस्टार पर रिलीज कर दी गयी है। फिल्म 'द नाइट मैनेजर' थ्रिलर सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। आदित्य ने इस सीरीज से ओटीटी प्लेटफॅार्म पर डेब्यू किया है। वेब सीरीज ''द नाइट मैनेजर'' एक ऐसे होटल मैनेजर की कहानी है जो नाइट शिफ्ट में काम करता है। एक दिन अंजान महिला होटल में रहने आती है और कुछ ऐसा होता है जिसके बाद उसे उस महिला की मदद करनी पड़ जाती है । महिला जिस शख्स की पत्नी है, उसका संपर्क दुनिया भर में अपना कारोबार फैलाए बैठे एक ऐसे शख्स से होता है जिसके पीछे खुफिया विभाग बरसों से लगा हुआ है। एक मदद इस नाइट मैनेजर की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। लेकिन मैनेजर का अपना भी एक पास्ट होता है जिससे वह सालों से भाग रहा होता है। खुफिया विभाग उसे ऐसी घुट्टी पिलाता है कि वह तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी तरह उनके जाल में फंसता चला जाता है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
