राष्ट्रपति मुर्मू ने मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दर्शन किये
मदुरै (तमिलनाडु), शनिवार, 18 फ़रवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले तमिलनाडु दौरे पर आईं मुर्मू जब दोपहर में प्राचीन मंदिर में पहुंचीं, तो उनका मंदिर की ओर से पूर्ण सम्मान (पूर्णकुंभम) किया गया। राष्ट्रपति ने करीब एक घंटा मंदिर परिसर में बिताया। इससे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री टी मानो थंगराज ने यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुर्मू का स्वागत किया। इस दौरान रवि परंपरागत तमिल परिधान धोती और शर्ट पहने हुए थे। राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मदुरै में मीनाक्षी अम्मा के दर्शन के साथ तमिलनाडु का दौरा शुरू किया। उन्होंने देवी मां से सभी की कुशलता के लिए प्रार्थना की।’’ राष्ट्रपति भवन ने भी एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक बच्ची को मुर्मू का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। यहां सर्किट हाउस में कुछ समय के प्रवास के बाद राष्ट्रपति कोयंबटूर जाएंगी, जहां वह ईशा योग केंद्र में महा शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होंगी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
