त्रिपुरा: अगरतला रेलवे स्टेशन से दस रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार
अगरतला, रविवार, 19 फ़रवरी 2023। त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर दस रोहिंग्या शरणार्थियों और दो बांग्लादेशियों को उनके ‘‘भारतीय हैंडलर’’ के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक रलवे पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, पूछताछ के दौरान रोहिंग्या शरणार्थियों ने स्वीकार किया कि उनलोगों ने बांग्लादेश के कॉक्स बाजार शिविर से भागकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) अमिताभ पाल ने बताया कि ये सभी 13 लोग कोलकाता जाने के लिए कंचनजंघा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही फरवरी में अगरतला रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए रोहिंग्याओं की कुल संख्या 33 हो गई है जिनमें तीन बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया, ‘विशिष्ट सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरपीएएफ और जीआरपी के जवानों ने शनिवार को 13 लोगों को पकड़ा जिनमें दस रोहिंग्या, दो बांग्लादेशी और एक भारतीय हैंडलर शामिल है। सभी कोलकाता जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस में सवार होने वाले थे।’ पाल के मुताबिक, रोहिंग्या घुसपैठिए सिपाहीजाला जिले के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने सभी घुसपैठियों को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।’
Similar Post
-
ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 25 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 मार्च 2026। ओडिशा में कटक जिले के एससीबी म ...
-
ममता बनर्जी ने एलपीजी संकट के खिलाफ रैली का नेतृत्व किया
कोलकाता, सोमवार, 16 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत ...
-
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और बुलेटप्रूफ वाहन की मांग की
जम्मू, सोमवार, 16 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुर ...
